विदिशा में निकाली चुनरी यात्रा: मां दुर्गा को चढाई 201 मीटर लंबी चुनरी, भक्तों ने की लोक कल्याण की कामना

[ad_1]
![]()
विदिशाएक घंटा पहले
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा अलग-अलग जतन किए जा रहे हैं। कोई निराहार व्रत रख रहा है तो कोई फलहार खाकर 9 दिन व्रत रख रहा है, तो कोई अपने शरीर पर ज्वारे उगा कर माता रानी की आराधना कर रहा है। नवरात्र के पर्व पर मातारानी के भक्तों द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इसी कडी में करैया खेडा रोड स्थित हनुमान मंदिर से एक चुनरी यात्रा निकाली गई।
201 मीटर लम्बी चुनरी को दुर्गानगर स्थित दुर्गा मदिर में मां दुर्गा को चढाया गया। इस यात्रा में सैकडो लोग शामिल हुए। सुबह से ही चुनरी यात्रा को लेकर हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया था। दोपहर में चुनरी यात्रा निकाली गई । घोडे पर भक्त धर्म ध्वजा लेकर बैठे थे जिसके बाद तीन रथो में नव दुर्गा के स्वरूप मे कन्याओं को बैठाया गया था। जिसके वाद डीजे माता रानी के भाजनो पर भक्त नाचते हुए चल रहे थे। चुनरी यात्रा के दौरान कई महिलाएं पिंड भरती हुई जा रही थी। चुनरी यात्रा में शामिल हुए लोगो ने बताया कि यह यात्रा पीछले 8 सालों से निकाली जा रही है कोरोना काल में भी यात्रा का आयोजन किया गया था। लोगो के कल्याण के लिए चुनरी यात्रा निकाली जाती है।
Source link




