CG FRAUD : वृद्धा का ATM बदलकर खाते से निकाल लिए 40 हजार
बिलासपुर, 25 नवंबर । तोरवा क्षेत्र में रहने वाली महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने बैंक खाते से 40 हजार स्र्पये निकाल लिए। घरेलू काम के लिए स्र्पये निकालने गई महिला ने एटीएम डालकर स्र्पये निकालने का प्रयास किया। स्र्पये नहीं निकलने पर उन्होंने बैंक से जानकारी ली। इसमें एटीएम कार्ड बदलजाने की जानकारी मिली। महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी के न्यू लोको कालोनी में रहने वाली गया हापसे गृहणी हैं। उनके पति गणेश हापसे रेलवे में नौकरी करते थे। पति की मौत के बाद महिला को पेंशन की राशि मिलती है। घरेलु काम के लिए 29 अक्टूबर को स्र्पये निकालने हेमूनगर विधानी चौक स्थित एटीएम गईं। मशीन में कार्ड डालकर उन्होंने स्र्पये निकालने की कोशिश की। तीन बार प्रयास के बाद भी स्र्पये नहीं निकलने पर वे बैंक गईं। यहां पूछताछ में पता चला कि उनका कार्ड बदल गया है। जालसाजों ने कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार स्र्पये निकाल लिए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे राहुल को दी। इसके बाद बैंक से डिटेल निकलवाया। महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जालसाजों की तलाश कर रही है।
मदद के बहाने करते हैं अदला-बदली
एटीएम में कार्ड बदलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जालसाज अक्सर वृद्ध लोगों को निशाना बनाते हैं। एटीएम के बाहर पहले से खड़े बदमाश वृद्ध खातेदारों के आते ही सक्रिय होते हैं। एटीएम से स्र्पये निकालने मदद के बहाने एटीएम कार्ड को बदल देते हैं। पीड़ित स्र्पये निकलने के बाद कार्ड की जांच के बगैर लौट जाते हैं। उनके जाते ही जालसाज दूसरे एटीएम में जाकर खाते से स्र्पये निकाल लेते हैं। जब तक इसकी जानकारी पीड़ित होती है जालसाज फरार हो जाते हैं।