Chhattisgarh

CG CRIME : मोटर सायकल और कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बालोद, 01 मई। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मोटर सायकल और कार चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा 5 मोटरसायकल भी बरामद किया गया है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम 38 वर्षीय गब्बुद्दीन अली पिता स्व,नियामत अली है। वह मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 23 के सलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला कांकेर का निवासी है। बाबा वर्क्स शॉप राजहरा दुकान के सामने से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी हो गई । पीड़ित मोहम्मद शकील खान ने इसकी शिकयात थाने में दर्ज कराई गई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे़ गए युवक से जब पुछताछ कि तो युवक ने अपना जुर्म काबुल लिया और उसके पास में रखें एक स्कॉर्पियो वाहन सहित 5 मोटरसायकल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button