Chhattisgarh

CG Crime News: बिना नंबर प्लेट बाइक पर गांजा तस्करी, ओडिशा से लेकर जा रहा था UP, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिना नंबर प्लेट बाइक पर बोरी में भरकर गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बरामद गांजे की कीमत लाखों में आंकी गई है. पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगंवा का है.

CG Crime News: चेकिंग में पकड़ाया आरोपी जानकारी के अनुसार, गोटगवां में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक आती हुई दिखी, जिसे रोक लिया गया. पूछताछ में शक होने पर तलाशी ली गई. इस दौरान बाइक में लदे सफेद बोरी को देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था. कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था. तौल करने पर बरामद गांजा 8 किलो 305 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है.


पुलिस ने आरोपी उत्तरप्रदेश का बांदा जिला निवासी रमेशचन्द्र निषाद (39 साल) को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है. जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।वहीं तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है ।

Related Articles

Back to top button