राजस्व कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने की जांच: सेंधवा की 10 से ज्यादा जिनिंग पहुंचा दल; मंडी टैक्स चोरी की आशंका

[ad_1]
सेंधवा25 मिनट पहले
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देश पर सेंधवा में मंडी टैक्स की शिकायत पर राजस्व और कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल के द्वारा अनाज व्यापारियों के परिसरों में दबिश देकर जांच की गई। अधिकारियों के जांच दल पहुंचने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बड़वानी और सेंधवा कृषि विभाग सहित सेंधवा राजस्व विभाग के दल ने शुक्रवार को वरला रोड स्थित 10 से अधिक जिनिंग परिसर में कृषि उपज को लेकर जांच की। अधिकारियों के अनुसार अनाज खरीदी में टैक्स चोरी हुई या नहीं जांच पूर्ण होने के बाद ही पता चलेगा।
तहसीलदार मनीष पांडेय ने बताया कि स्थानीय मंडी और जिले के दल ने शुक्रवार शाम औद्योगिक क्षेत्र वरला रोड व निवाली रोड क्षेत्र में अनिल पवन, सूरज जिंगिंग, गुप्तेश्वर जिनिंग, गौरीशंकर जिनिंग सहित 10 जिनिंग में मक्का, सोयाबीन, ज्वार आदि कृषि उपज की खरीदी को लेकर जांच की। व्यापारियों के परिसर में मिले अनाज के स्टॉक,खरीदी व बिक्री के दस्तावेज आदि का मिलान किया जा रहा है।इसमें टैक्स की चोरी करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच और भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी



शहर की जीनिंग फैक्ट्रियों में फिलहाल कपास कम और मक्का अधिक नजर आ रहा है। पिछले साल की तुलना में दाम कम होने से किसान फिलहाल कपास नहीं बेच रहे हैं। वहीं मक्का की पैदावार ठीक होने व दाम भी अच्छे मिलने से इसकी आवक ज्यादा हो गई है। कृषि उपज मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2021 में मक्का की आवक 41 हजार 275 क्विंटल हुई थी। जबकि इस वर्ष अक्टूबर में मक्का 60 हजार 381 क्विंटल रही। जबकि वर्ष 2021 में अक्टुबर में कपास की आवक 1 लाख 19 हजार 603 क्विंटल थी। वहीं इस वर्ष अक्टूबर माह में कपास की आवक 27 हजार 351 क्विंटल ही हुई है। पिछले वर्ष मक्का का भाव 1300 क्विंटल अधिकतम था। इस वर्ष इस वर्ष 2490 क्विंटल आधिकतम है।
Source link