Chhattisgarh

CG CRIME : जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, 45 हजार से ज्यादा रुपए जब्त

GPM, 26 नवंबर जिले की पेंड्रा पुलिस ने जंगल में छिपकर ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 45 हजार 150 रूपए सहित 4 मोटरसाइकिल और 7 नग मोबाईल जप्त किया है।जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बगड़ी के पास जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए पैसों के हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस थाना पेंड्रा की टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम बगड़ी के पास जंगल में पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को धर दबोचा।

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में अपना नाम दीपक कश्यप, भोला सोनी, ओमप्रकाश यादव, राकेश राठौर, मिथिलेश यादव, इदरीस अहमद, रवि साहू होना बताया। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button