Chhattisgarh

CG CRIME : अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 11 मई । पुलिस ने रायपुर और बलौदाबाजार के शराब कोचिए को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पडकीडीह में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे. जिसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियो से 72 पाव देशी मसाला शराब जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम नरेश निहाल और छायाराज साहू बताया। बता दें कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. जिस पर पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. साथ ही थाना क्षेत्रो में मुखबिरों को एक्टिव किया गया है. पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

आरोपियों के नाम

01.नरेश निहाल पिता स्व. लखन लाल उम्र 35 साल निवासी टाटीबंध रायपुर जिला रायपुर

02. छायाराज साहू पिता दाउराम साहू उम्र 35 साल निवासी लोहिया नगर बलौदाबाजार

Related Articles

Back to top button