Chhattisgarh

CG breaking : शादीशुदा खूबसूरत महिला ने 16 साल के लड़के को होटल में बुलाकर बनाए संबंध, किया रेप, पीड़ित पहुंचा थाने

कबीरधाम, 05 अप्रैल। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला पर नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई, जहां नाबालिग और आरोपी महिला की पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान 1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया।

पीड़ित के अनुसार, वहां महिला ने भावनात्मक दबाव बनाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, जिससे वह काफी डर गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। मानसिक दबाव के चलते वह कुछ समय तक चुप रहा।

बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, कबीरधाम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button