Chhattisgarh

CG BREAKING : CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 4 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए 7301 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

आयोग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत 341 पदों पर नियुक्ति की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। नियमानुसार मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों के 20 गुना यानी 6820 अभ्यर्थियों का चयन होना था, लेकिन विभिन्न वर्गों में अभ्यर्थियों की उपलब्धता को देखते हुए कुल 7301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

CGPSC ने बताया कि मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी विस्तृत सूचना जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगे की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और कट-ऑफ संबंधी विवरण प्रकाशित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button