खंडवा के सराफा व्यापारी ने खरीदा चोरी का माल: महाराष्ट्र पुलिस ने चोर महिला से कराई पहचान, कोतवाली में पूछताछ; पूर्व में भी धरा चुके व्यापारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Maharashtra Police Got The Thief Woman Identified, Questioned In Kotwali; Traders Caught In The Past Too

खंडवा36 मिनट पहले

सराफा बाजार स्थित वैरायटी ज्वेलर्स के यहां पहुंची थी महाराष्ट्र पुलिस।

चोरी और लूट के जेवर खरीदने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा के एक सराफा व्यापारी को उठा लिया। थाना कोतवाली में घंटो तक पूछताछ चली। व्यापारी की पहचान उसी चोर महिला ने की, जिसने महाराष्ट्र से खंडवा आकर उस व्यापारी को चोरी का माल बेचा था। पहले तो व्यापारी कहता रहा कि हमने इस महिला से कोई ज्वेलरी नहीं खरीदी, फिर कबूला कि जो ज्वेलरी खरीदी है, उसे वापस करने को तैयार है। इधर, सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और महाराष्ट्र पुलिस से कहा कि- इस तरह किसी भी महिला के कहने पर आप कार्रवाई नहीं कर सकते। कोई किसी का भी नाम ले सकता है।

बता दें कि, साल 2015 में चोरी का सोना खरीदने के मामले में सराफा एसोसिएशन का सचिव भी महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। तब पुलिस ने उस व्यापारी को गिरफ्तार करके जेल की हवा खिलवाई थी। खास बात यह है कि, वहीं व्यापारी आज बुधवार को थाना कोतवाली में हुए घटनाक्रम के दौरान मौजूद था। पुलिस जिस वैरायटी ज्वेलर्स के भरत सोनी से पूछताछ कर रही थी, उस समय सराफा व्यापारी मुन्ना वर्मा, गोपाल सोनी आदि भी पहुंच गए, इन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

लूट की आरोपी महिला, जिसे महाराष्ट्र ने खंडवा लाकर सराफा व्यापारी की पहचान कराई।

लूट की आरोपी महिला, जिसे महाराष्ट्र ने खंडवा लाकर सराफा व्यापारी की पहचान कराई।

महाराष्ट्र पुलिस बोलीं- चोरी का माल खंडवा में ही बिकता

इधर, महाराष्ट्र पुलिस के अफसरों का कहना था कि उक्त चोर महिला वाशिम की रहने वाली है। पुलिस ने उसे लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। खंडवा में उसने वैरायटी ज्वेलर्स वाले के यहां चोरी का माल बेचा था। महिला को हम जैसे ही खंडवा लेकर आए, वह झट से सराफा मार्केट में हमें ले गई, उसी दुकान पर ले गई, जिसने चोरी का माल खरीदा था। कहा कि, महाराष्ट्र के अधिकांश लुटेरों द्वारा चोरी का माल खंडवा के ही सराफा बाजार में बेचा जाता है। बता दें कि, महाराष्ट्र के जलगांव, भुसावल, अमरावती, धुलिया, मालेगांव, कल्याण, मुंबई आदि में चोर गिरोह सक्रिय है। वह रेलवे लाइन से सीधे खंडवा आकर माल बेच देते है। यहां के व्यापारी आधी कीमत में उस माल को खरीदकर तत्काल गला देते है।

2015 में धराया था सराफा एसोसिशन का सचिव

इसी तरह चोरी व लूट का सोना खरीदने के मामले में 2015 में भी महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा में दबिश दी थी। तब सराफा एसोसिएशन के सचिव मुन्नालाल वर्मा को गिरफ्तार भी किया था। कई दिनों तक वह जेल में भी रहे। इन व्यापारियों की दुकानें सराफा बाजार में जैन कुआं के आसपास ही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button