CG BREAKING : पत्नी की हत्या कर पति ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
सुकमा। जिले के पुसपाल थाना इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां पति ने पत्नी की हत्या कर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जंगल और पति के शव को फांसी के फंदे से लटकते हुए बरामद की है। पुलिस दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना चीतलनार नयापारा के जंगलकी है। मृतक महिला का नाम मूगै नाग और पति बोटी नाग है। बुधवार को पति व पत्नी को पुसपाल साप्ताहिक बाजार में देखा गया था। दोपहर 3 बजे तक दोनों साथ में बाजार में घूम रहे थे। चीतलनार नयापारा के जंगल में महिला का शव देखकर पुसपाल थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का पति हत्या के बाद से फरार था. आज सुबह पता चला कि पति ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।