Chhattisgarh

CG BREAKING : कार्यक्रम से लौट रहे भाजयुमो कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर I छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हो गया। सलका के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने भाजयुमो कार्यकर्ता पर ये जानलेवा हमला किया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता BJP किसान मोर्चा के कार्यक्रम से लौट रहा था। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सलका के जंगल में उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव घायल कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button