Chhattisgarh

CG Accident News: मोबाइल खरीदने निकले दोस्तों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अकलतरा-खटोला मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटगढ़ निवासी चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अकलतरा की ओर मोबाइल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान अकलतरा-खटोला मार्ग पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में 25 वर्षीय भूपेंद्र धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुधराम धीवर, डेमन धीवर और भोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तत्काल अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज करआगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button