भिंड में बर्थडे के दो दिन पहले बालक की मौत: घर का इकलौता बेटा कर रहा था बर्थडे की तैयारी, साइकिल से आया था सामान लेने, बोलेरो ने कुचला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Only Son Of The House Was Preparing For The Birthday, Came By Bicycle To Collect The Goods, Bolero Crushed
भिंड3 घंटे पहले
मृतक बालक उदय नारायण का फाइल फोटो।
भिंड के अटेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। विंडवा गांव का 17 वर्षीय किशोर की बर्थडे के दो दिन पहले मौत हो गई। किशोर, अपने बर्थडे का सामान लेने घर से साइकिल से निकला था। रैपुरा गांव के नजदीक मोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
ये है मामला
अटेर थाना प्रभारी उदय भान सिंह के मुताबिक ये मामला दोपहर के समय का है। विंडवा गांव का रहने वाला उदय नारायण पुत्र राजेश दुबे घर से साइकिल से भिंड आया था। वो वापस जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। ये कार की रफ्तार 100 किलोमीटर से अधिक थी। साइकिल सवार बालक को कार ने टक्कर मारी। बालक सीधे बोलेरो कार की बोनेट का जा गिरा। इसके बाद भी कार चालक वाहन को दौड़ते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक ले गया। जहां बालक उछलकर सड़क पर गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना लगते ही एफआरवी हादसा करके भाग रही कार के पीछे लग गई।
करीब आठ किलोमीटर दूर तक एफआरवी ने आरोपियों का पीछा किया। हादसे को अंजाम देने वाली कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग गए जबकि कार को पुलिस ने गोरमी थाना क्षेत्र के नजदीक से जब्त कर लिया। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
10 अक्टूबर को था उदय का बर्थडे
मृतक के पिता ने बताया कि उदय उसका इकलौता बेटा था। उदय के अलावा घर में एक बेटी ओर है। बेटे का जन्म दिन 10 अक्टूबर को था। वो घर से पैसा लेकर बाजार बर्थडे का सामान खरीदने गया था। वापस गांव आते समय तेज रफ्तार कार ने एक्सीडेंट करते हुए बालक को कुचल दिया। इस हादसेके बाद परिवार वालों का बुरा हाल बना हुआ है।
Source link