Chhattisgarh

CG ACCIDENT: स्मार्ट रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, चार नाबालिग छात्रों पर पुलिस की जांच, एक्टिवा सवार घायल

बिलासपुर। CG ACCIDENT: बिलासपुर के स्मार्ट रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और एक्टिवा की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार CG10BH7752 नंबर की किआ कैरेंस कार तेज गति से चल रही थी, जिसने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार के इंजन से भी धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस को घायल की जेब से महर्षि स्कूल का एक पहचान पत्र मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार चारों युवक नाबालिग स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और नाबालिगों के पास कार कैसे पहुंची। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button