दमोह की तेज तर्रार विधायक रामबाई ने किया गरबा: कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुईं, थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेत्री के साथ खेलने लगी

[ad_1]
दमोह34 मिनट पहले
पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों के वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर विधायक चर्चा में हैं। लेकिन इस बार किसी विवादित बयानों के कारण नहीं, बल्कि उनके अलग अंदाज ने लोगों को आकर्षित किया है। इस दौरान गरबा खेलने में कांग्रेस नेत्री ने उनका साथ दिया। यह पहली बार नहीं है जब विधायक ने सार्वजनिक रूप से डांस किया हो। इससे पहले अपने भानजे की शादी में उन्होंने ‘नौलखा’ डांस किया था। इससे पहले उन्होंने होली मिलन समारोह में भी फाग गाकर डांस किया था।
सोमवार को पथरिया में आयोजित गरबे में विधायक रामबाई अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान में मंच से ही कार्यक्रम देखा लेकिन बाद में उनसे रहा नहीं गया। वे गरबों के गाने पर अपने कदम रोक नहीं सकीं। इसके बाद वे कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा खेलने पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक अन्य महिलाओं और कन्याओं के साथ गरबा किया। हालांकि, उन्हें गरबे के स्टेप्स याद नहीं थे, इसलिए उन्होंने खेलते वक्त काफी गलतियां भी की। लेकिन उन्होंने काफी एन्जॉय किया। विधायक को गरबा करते देख वहां आए लोग भी काफी आनंदित हुए।
जिला पंचायत सदस्य से राजनीति में आईं
रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था।
कुछ दिन पहले कलेक्टर को कहा था- ढोर हो क्या
दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया। कलेक्टर ने कहा कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। उनके खिलाफ मैं FIR कराऊंगा। विधायक रामबाई शुक्रवार को महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। अगले दिन कलेक्टर ने विधायक रामबाई पर FIR पर भी करा दी थी। पढ़िए…पूरी खबर…
विधायक रामबाई की ये खबर भी पढ़िए…
MP की BSP विधायक रामबाई का ‘नौलखा’ डांस:भांजे की शादी में ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ गाने पर जमकर थिरकीं

मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने… 1984 में आई फिल्म शराबी का यह गीत आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। व्यक्ति चाहे आम हो या खास। अब इस गीत पर थिरकी हैं, अपने दबंग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली मध्यप्रदेश के पथरिया की बसपा विधायक रामबाई। रामबाई ने एक्ट्रेस जयाप्रदा की तरह ही हर स्टेप को बखूबी किया। उनके इस डांस की खूब चर्चा हो रही है। पढ़िए, पूरी खबर…
रामबाई को आई जेल में बंद पिया की याद:होली मिलन में बोलीं बसपा विधायक- फाग नहीं, मन की पीड़ा गा रही; डांस करते हुए बताया- रोज TV के सामने नाचती हूं

दमोह के पथरिया विधानसभा की बसपा विधायक रामबाई सिंह को होली मिलन समारोह में अपने पिया की याद आ गई। अपने दर्द का इजहार करते हुए उन्होंने एक फाग गीत भी गाया। फिर अपने दर्द को भुलाने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। MLA रामबाई सोमवार को बटियागढ़ ब्लॉक के फुटेरा गांव में महिला समूह के होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। पढ़िए…पूरी खबर…
Source link