पन्ना में मनाई अक्षय नवमी पर: महिलाओं ने बाग-बगीचों में सुनी कथा, पूजन के बाद आंवले के वृक्ष के नीचे किया भोजन

[ad_1]
पन्नाएक घंटा पहले
मंदिरों की नगरी पन्ना में बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया। कार्तिक माह रोजाना कृष्ण भक्ति एवं सूर्योदय से पहले स्नान करने वाली महिलाओं ने आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन किया। मान्यता है कि साल भर परिवार में सुख समृद्धि आती है।
अक्षय नवमी के अवसर पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन कर कथा सुनी। इसके बाद पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इस दिन व्रत रख कर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन ग्रहण करने से तमाम रोगों का नाश होता है।
शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी नगर सेना ग्राउंड से लेकर पुराना पन्ना एवं नगर के चारों ओर सड़कों के किनारे जंगलों एवं बागों में स्थित आंवले के वृक्षों के नीचे बैठकर सैकड़ों महिलाओं ने भोजन ग्रहण किया।
Source link