कुक्षी में सीएम बताएंगे पैसा कानून की खूबियां: टंट्या मामा गौरव यात्रा का शुभारंभ कुक्षी से करेंगे शिवराज, 20 नवंबर को सभा प्रस्तावित

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • Shivraj Will Start Tantya Mama Gaurav Yatra From Kukshi, Meeting Proposed On November 20

धारएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

धार के कुक्षी में जनजातीय वर्ग को मप्र में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लागू किए गए पेसा अधिनियम के फायदे बताने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान कुक्षी आ रहे हैं। इसी दिन टंट्या मामा गौरव यात्रा की भी शुरूआत की जाएगी। यात्रा जनजातीय वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर निकलेगी। जो इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में यात्रा का समापन होना है। जानकारी के अनुसार इसका शुभारंभ कुक्षी से होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे की सूचना पर शनिवार को अधिकारियों ने कुक्षी में आयोजन स्थल का दौरा किया। कुक्षी में कृषि उपज मंडी प्रागंण में सीएम चौहान की सभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी आधिकारिक दौरा जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ। लेकिन सूचना के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एडीएम श्रंगार श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने कृषि उपज मंडी का दौरा किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने आयोजन को लेकर संगठन की तरफ से भी जानकारियां प्रशासन के समक्ष रखी और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

गौरव यात्रा निकालेगी भाजपा

निमाड़ हमेशा से कांग्रेस का परंपरागत वोटबैंक रहा है। यहां से भाजपा को जीत दर्ज करना हमेशा से मुश्किल रहा। यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद से पूरा फोकस भाजपा का जनजातीय वर्ग पर है। मांडू-झाबुआ में प्रदेश भाजपा संगठन के बड़े प्रशिक्षण शिविर हो चुके है। अब सरकार के स्तर पर आयोजन शुरू हो रहे है। इसमें सबसे प्रमुख टंट्या मामा गौरव यात्रा है, जिसकी शुरूआत कांग्रेस के गढ़ मानी जाने वाली कुक्षी विधानसभा सीट से सीएम शिवराजसिंह चौहान खुद करने के लिए 20 नवंबर को आने की संभावना है। यह यात्रा इंदौर में समाप्त होना है।

पेसा कानून की खूबियां बताएंगे

सीएम कुक्षी में जनजातीय वर्ग को संबोधित करेंगे। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे प्रदेश में लागू हुए पेसा कानून की भी खूबियां बताएंगे। पेसा आदिवासी वर्ग के प्रभाव वाले क्षेत्रों में लागू है और उनके अधिकारियों को संरक्षित और दायरा बढ़ाने के लिए प्रदेश में लागू किया गया है। पैसा कानून का ड्राफ्ट भाजपा में सत्ता वापसी के बाद बन रहा था। करीब डेढ़ दशक की प्रक्रिया के बाद प्रदेश में लागू कर दिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button