अशोकनगर में मौसम में बदलाव: सुबह से छाए हल्के बादलों से रही गर्मी, दिन के पारे में भी उछाल

[ad_1]

अशोकनगरएक घंटा पहले

अशोकनगर में 2 दिन से मौसम में बदलाव बना हुआ था। लेकिन शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह के समस से दिन में कई बार हल्के बादल छाए और कई बार मौसम साफ भी हो गया। हल्के बादलों की वजह से दिन में लोगों को सूरज की तपन से गर्मी का अहसास हो रहा है। दो दिन से दिन के पारे में भी उछाल बना हुआ है।

दो डिग्री सेल्सियस पारे में उछाल

जिले में दो सप्ताह के बाद शुक्रवार की सुबह से मौसम में बदलाव हुआ और दिन रात के पारे में 2-2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। जिसकी वजह से दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।वहीं रात का पारा भी उछलकर 16 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 2 दिनों से पारे में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ है।

एक सप्ताह में शुरू होगी ठंड

अशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जिले में नबंवर माह शुरू होते ही रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। जिसकी वजह से रात में ठंड के साथ सुबह और शाम को भी ठंड पड़नें लगेगी। जिसके बाद ठंड का असर दिन प्रति दिन बढ़ता चला जाएगा। दिन एवं रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button