बुरहानपुर में फिर झमाझम बारिश: आधा घंटा जमकर बरसा पानी, 1 जून से अब तक 785 मिमी औसत बारिश

[ad_1]

बुरहानपुर15 मिनट पहले

शहर में मंगलवार शाम 5 बजे फिर पानी बरसा। एक दिन पहले भी शहर में अच्छी बारिश हुई थी। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज बारिश होने लगी। इसके कारण शनवारा क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बन गई। 1 जून से अब तक बुरहानपुर जिले में 785 मिमी दर्ज की जा चुकी है।

करीब आठ दिन से नगर में बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन दो दिन से बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जोरदार बारिश हुई। इसके कारण शनवारा, बुधवार, इतवारा, इकबाल चौक सहित अन्य क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बनी जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी भी हुई। हालांकि करीब 5.30 बजे बारिश रूक गई।

अब तक 785 मिमी औसत वर्षा

सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख खुमान सिंह चौहान के अनुसार जिले में इस वर्ष 01 जून 2022 से अब तक 785 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें 30 अगस्त 2022 के अनुसार बुरहानपुर में 10.0 मिमी वर्षा, नेपानगर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में बुरहानपुर में 406.8 मिीमी, नेपानगर में 456.8 मिमी तथा खकनार में 490.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button