Chhattisgarh

BSP के ब्लास्ट फर्नेस-6 में हादसा: पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में आज फिर एक हादसा हो गया, जहां पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विनोद कुमार (47) के रूप में हुई है, जो कि मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग के एसएसडब्ल्यू के रूप में ‘ए’ शिफ्ट में कार्यरत था।

मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में कुछ खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी द्वारा मेकेनिकल पाली प्रभारी को दी गई। इसके बाद मेकेनिकल पाली प्रभारी ने विनोद कुमार को पुशर कार-2 की खराबी देखने के लिए भेजा।खराबी की जांच के दौरान पुशर कार अचानक चल पड़ी, जिससे विनोद कुमार को गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से एमएमपी-1 ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने लगभग सुबह 9 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button