Chhattisgarh

BREAKING NEWS : सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग स्थगित, पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों में मायूसी

अंबिकापुर,24 नवंबर। सहायक शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक आदेश ने सभी सहायक शिक्षकों की नींद उड़ा दी है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक पद के लिए होने वाली सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। इस काउंसलिंग को स्थगित करने से शिक्षकों झटका लगा है। काउंसलिंग को स्थगित करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। बता दें कि प्रधान पाठक पद के लिए करीब 800 शिक्षकों की काउंसलिंग होने थी।

Related Articles

Back to top button