किशोर कुमार अलंकरण समारोह 13 को: खंडवा में पटकथाकार, गीतकार और फिल्म निर्देशक को सम्मान; सीमित लोग हो सकेंगे शामिल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Honors To Screenwriter, Lyricist And Film Director In Khandwa; Limited People Will Be Able To Join
खंडवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- अशोक मिश्रा, अभिताभ भट्टाचार्य और विवेक रंजन अग्निहोत्री को दिया जाएगा सम्मान
बीते 3 वर्षों से राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह नहीं हो पाया था। इस वर्ष यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह किशोर दा की नगरी खंडवा में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से 13 अक्टूबर को आयोजित होगा। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2019 के लिए पटकथाकार अशोक मिश्रा मुंबई, 2020 के लिए गीत लेखक अमिताभ भट्टाचार्य और वर्ष 2021 के लिए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री मुंबई को किशोर कुमार अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया किशोरदा की पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह के समय नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं शाम 7 बजे सिविल लाइन स्थित किशोर कुमार सभागृह में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर गीतों भरी शाम कार्यक्रम में देबोजित साहा एवं ग्रुप मुंबई द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। सभागार में आयोजन के कारण सीमित लोगों को ही एंट्री मिल पाएंगी।
एक वर्ष चुनाव आचार संहिता और दो वर्ष के कोरोना काल के चलते किशोर अलंकरण समारोह खंडवा में नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम पहले भोपाल में आयोजित होता था लेकिन तत्कालीन संस्कृति मंत्री विजय शाह के प्रयासों से विगत कई वर्षो से किशोर अलंकरण समारोह खंडवा में आयोजित होने लगा है।
-ये होंगे किशोर अलंकरण से सम्मानित
पटकथाकार अशोक मिश्रा- एक प्रशंसित नाटककार, गीतकार और पटकथा लेखक हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी.) से स्नातक, उन्होंने बारह नाटक लिखे हैं। वह नसीम (1996) और समर (1999) के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने वेलकम टू सज्जनपुर (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ संवादों के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड भी जीता।

पटकथाकार अशोक मिश्रा
गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य – एक भारतीय गीतकार और उत्तर प्रदेश के बंगाली मूल के पाश्र्व गायक हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। इन्हे सबसे पहले प्रसिद्धि फिल्म देव.डी के गाने इमोशनल अत्याचार से मिली। इसके बाद इन्होंने अमित त्रिवेदी के साथ बैंड मास्टर रंगीला और रसीला गाना गाया। इन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में अपनी आवाज दी है और साथ ही कई गाने भी लिखे। इन्होने अपनी पहली फिल्म आमिर के बाद से अमित त्रिवेदी के साथ दोस्ती की और बाद में उनके साथ कई गाने लिखे और गाये। इनके गानो को फ्रिलफ्री और स्मार्टली वर्डेड के रूप में वर्णित किया गया है।

गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ।
फिल्म निर्देशक व लेखक – विवेक रंजन अग्निहोत्री भारत के एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक तथा 2019 से वे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पैनल के सदस्य हैं। उन्हें 2019 में सर्वश्रेष्ठ पटकथा हेतु राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। हिंदी फि़ल्म उद्योग में निर्देशक के रूप में उन्होंने चॉकलेट नामक फि़ल्म से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्में बनाई। इन फिल्मों में द ताशकंद फाइल्स एवं कश्मीरी हिन्दू नरसंहार और बहिर्गमन पर आधारित द कश्मीर फ़ाइल्स जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने सामाजिक और राजनैतिक तौर पर संवेदनशील विषयों को छुआ है तथा प्रशंशा एवं आलोचनाओं का भी पात्र रहे हैं।

फिल्म निर्देशक व लेखक – विवेक रंजन अग्निहोत्री।
-ये देंगे शानदार गीतों की प्रस्तुति
देबोजीत साहा एक भारतीय पाश्र्व गायक और कलाकार हैं जो मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली और असमिया भाषा की फिल्मों में सक्रिय हैं। साहा ज़ी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो, सा रे गा मा पा चैलेंज 2005 के विजेता थे और उन्हें वॉयस ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजा गया था। वह सिंगिंग रियलिटी शो ज़ी बांग्ला सारे गामापा के एंकर थे।
वर्ष 2006, 2007 और 2008 में और 2008 में शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 2 में एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी भी थे। देबोजीत को ज़ी टीवी सारे गामापा लिटिल चैंप्स 2017 के लिए ग्रैंड जूरी में से एक के रूप में देखा गया था। नमामि बराक महोत्सव का थीम गीत 17 से 19 नवंबर 2017 को आयोजित देवोजीत साहा (हिंदी और बंगाली दोनों संस्करण) द्वारा रचित और संकल्पित किया गया है।

गायक देबोजित साहा
Source link