Chhattisgarh

BREAKING NEWS : पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

जगदलपुर, 04 अक्टूबर। जिले के बोधघाट थानाक्षेत्र मेटगुडा स्थित खम्हार के जंगल में 21 सितंबर को मिले महिला के संदेहास्पद शव एवं घटित वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए ,पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए स्वयं 112 को फोन करके पत्नी के गायब होने की सूचना दिया था।एएसपी निवेदिता पॉल ने सोमवार को बताया कि 21 सितंबर की सुबह मेटगुडा के खम्हार जंगल में महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। मामले में जॉच दौरान उक्त शव की शारदा यादव निवासी मेटगुड़ा सुंदर नगर के रूप में पहचान हुई। मामले में घटनास्थल निरीक्षण, शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थति जन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला की हत्या होना पाये जाने से धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। विवेचना के दौरान हत्यारे पति रवि यादव से पूछताछ करने पर बताया कि वर्ष 2014 में शारदा यादव से विवाह हुआ था। शारदा यादव एवं उसके पति रवि यादव के मध्य संबंध ठीक नही था। शारदा यादव अपने पति रवि यादव के चरित्र पर शंका करती थी ,जिस कारण दोनों में अकसर वाद-विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण रवि यादव के द्वारा अपनी पत्नी शारदा यादव की हत्या करने की योजना बनाया।

एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि अलग-अलग टीम गठित कर, मामले में अनुसंधान किया जा रहा था। अनुसंधान के दौरान मृतका के पति रवि यादव नशापान करने और आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात पर अपराध का संदेह होना पाया गया। जिस पर रवि यादव से पूछताछ पर उसने अपनी पत्नी शारदा यादव की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपित को बोधघाट पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button