BREAKING NEWS : ट्रेलर में घुसी बस, 14 की मौत, 40 घायल

मध्यप्रदेश ( madhyapradesh)के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस ( bus)में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे।

दीपावली( diwali) मनाने अपने घर लौट रहे थे श्रमि​क

ज्यादातर लोग श्रमि​क हैं, जो दीपावली( deepawali)मनाने अपने घर लौट रहे थे। रीवा के जिला अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button