Chhattisgarh

breaking news : एक तरफ़ा प्यार में युवक ने सरेआम काटी दोनों हाथों की नस, अस्पताल में भर्ती

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक ने बीच बाजार अपने दोनों हाथों की नस काट ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था। इसी के चलते उसने ऐसा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बजार चारभाटा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोछिया गांव निवासी रुपेश कौशिक (24) एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है। बताया जा रहा है कि उसका यह प्यार एक तरफा है। उस लड़की को पाने की चाहत में रुपेश ने सोमवार को बीच बाजार अपने दोनों हाथों की नस काट ली। अधिक खून बहने से रुपेश वहीं सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि रुपेश जिस नाबालिग लड़की से प्यार करता है, वह उसे नहीं चाहती है। नाबालिग होने के कारण परिजन भी दोनों के रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में परिजनों और गांव वालों ने उसे समझाया। रुपेश ने इसे गलती मानते हुए माफीनामा भी लिखा था और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही थी। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक है।

Related Articles

Back to top button