National

BREAKING NEWS: शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत तीन इनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

लखनऊ/नागपुर। शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत तीन इनामी आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर भी शामिल हैं।

यूपी एसटीएफ के मुताबिक, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी। वह पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रही थी। एसटीएफ ने उसके व्यवहार को एक पेशेवर भगोड़े जैसा बताया है।

पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने भी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शिवा शर्मा हत्याकांड में तीनों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा सकती है।

Related Articles

Back to top button