Chhattisgarh

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को थाना उतई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इसी तरह से अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं विक्रय पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम में ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना उतई पुलिस द्वारा गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। गत दिवस 07 अगस्त को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शिव चौक ग्राम डुंडेरा में एक महिला अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर ग्राम डुंडेरा शिव चौक जाकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियो को पकड़ा गया। गवाहो के समक्ष उक्त व्यक्ति का नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम भोजा बाई कोसरे तथा अजय कुमार देशलहरे बताया गया। उक्त व्यक्तियों की तलाशी लिये जाने पर एक प्लास्टिक पॉलीथिन में मादक प्रदार्थ गांजा 1.230 किलोग्राम कीमती 12500 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में नोटिस दिया गया , जिसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में जानकारी दिये जाने पर आरोपियो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया।

अपराध क्रमांक – 308/2025 धारा – 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध सबूत पाये जाने से थाना उतई पुलिस ने आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंन्हा , आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर , टिकेंद्र साहू , महिला आरक्षक पूजा सोनकर , बिंदु भाले तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

श्रीमती भोजा बाई कोसरे पति स्वर्गीय उत्तम कोसरे उम्र 50 वर्ष निवासी शिव चौक ग्राम डुंडेरा , थाना – उतई , जिला – दुर्ग और अजय कुमार देशलहरे पिता स्वर्गीय राम प्रसाद देशलहरे उम्र 29 वर्ष निवासी सुभाष चौक ग्राम डुंडेरा , थाना – उतई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Back to top button