BREAKING: शादी समारोह में भोजन करने से 100 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती, कार्यक्रम में 2 हजार लोग हुए थे शामिल

MP,धार। धार जिले के धामनोद में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

दरअसल, धामनोद में एक शादी समारोह में शामिल 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गए। अचनाक उन्हें उल्टी व दस्त होने लगी। आनन-फानन में सभी कोअस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार केशव सोलंकी, बीएमओ ब्रह्म राज कौशल, थाना प्रभारी राजकुमार यादव अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।दरअसल, धामनोद में एक शादी समारोह में शामिल 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गए। अचनाक उन्हें उल्टी व दस्त होने लगी।

आनन-फानन में सभी कोअस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार केशव सोलंकी, बीएमओ ब्रह्म राज कौशल, थाना प्रभारी राजकुमार यादव अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।

2000 से अधिक लोग हुए थे शामिल

बताया जा रहा है कि इस विवाह समारोह में 2000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। शाम होते-होते लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद बीमार हुए लोगों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button