कार्तिक पूर्णिमा पर कई जगह हुआ दीपदान: मीठा तालाब और शिप्रा नदी पर दीप जलाने के लिए लगी महिलाओं की भीड़

[ad_1]

देवास26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक पूर्णिमा पर शहर के मीठा तालाब, शिप्रा नदी सहित अंचल में कई जगह महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद सुख समृद्धि के लिए दीपदान किया।

मीठा तालाब और शिप्रा घाट पर शाम होते ही कई महिलाएं दीपदान करने के लिए अपने परिजनों के साथ पहुंची और उत्साह के साथ बहते पानी में दीपदान किया। यहां पर मां शिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा शिप्रा नदी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य आरती भी की जाती है।

इधर, नागदा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन हुए। भव्य रूप से ग्रामीणों द्वारा पूर्णिमा महापर्व मनाया गया। यहां पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग हिस्सा लेते है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को गांव के रहवासियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद गणेश मंदिर के सामने पानी तालाब में दीपदान किया।

इस दौरान भगवान गणेश को छप्पन भोग भी लगाया गया। कुछ जगह पूर्णिमा कल भी मनाई जाएगी। लेकिन कल चंद्रग्रहण होने से अधिकांश जगह पूर्णिमा का पर्व आज ही मनाया गया और दीपदान किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button