National

BREAKING : श्रीराम मंदिर प्रकरण में SC ने मांगी SIT की स्टेटस रिपोर्ट, UP सरकार और ट्रस्ट को भेजा नोटिस

अयोध्या. सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सोमवार को सुनवाई हुई. जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. मामले को लेकर दायर की गई याचिका में सीबीआई जांच की मांग की गई थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान SC ने यूपी सरकार को SIT की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. न्यायालय ने कहा है कि रिपोर्ट में SIT गठन की पूरी जानकारी हो.

मुख्य न्यायाधीश ने कहा ‘चूंकि एसआईटी का गठन किया जा चुका है और जांच जारी है, इसलिए राज्य सरकार अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करे.’ सीजेआई ने कहा कि इस स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी के गठन और उसमें शामिल सदस्यों का पूरा ब्योरा भी देना होगा. मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी.

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करने का विरोध किया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सॉलिसिटर जनरल ने अदालत से कहा कि सरकार की ओर से जांच की ये रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी. इस बीच, याचिकाकर्ताओं ने अदालत से इस स्टेटस रिपोर्ट की एक कॉपी उन्हें भी सौंपने की मांग की. सॉलिसिटर जनरल ने इस मांग का भी विरोध किया. इस पर CJI ने कहा, ‘आप कानून जानते हैं, आखिर में वो इस रिपोर्ट को देख ही लेंगे.’

Related Articles

Back to top button