BJP विधायक बोले- दिग्विजय को पागलपन के दौरे आते हैं: PFI से RSS की तुलना पर विवादित बोल, कहा- दिग्विजय ISI एजेंट हैं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • When Diggi Compared RSS With PFI, Rameshwar Said, Digvijay Is An ISI Agent And Masood Is A Member Of SIMI

भोपाल20 मिनट पहले

NIA ने 15 राज्यों में 22 सितंबर को PFI के ठिकानों पर रेड की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मध्यप्रदेश से भी चार संदिग्धों को उठाया है। इसके बाद से ही MP की सियासत भी गरमाई हुई है। शनिवार को दिग्विजय सिंह ने RSS और विश्व हिंदू परिषद की तुलना PFI से की थी।

दिग्गी के इस बयान पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय को ही PFI और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट बता दिया। विधायक शर्मा ने कहा, दिग्विजय ऐसे संगठनों के दूत बनकर भारत की जनता को भ्रमित करते हैं। अभी उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जा रहा, इसलिए भी उन्हें पागलपन के दौरे पड़ रहे हैं। घटनाक्रम पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है। देश में अपराध करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

जानिए, कांग्रेस विधायक मसूद ने क्यों की PFI पर प्रतिबंध की मांग

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने PFI जैसे संगठनों के देशविरोधी कारनामों को सार्वजनिक कर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मसूद ने कहा, जब केंद्र सरकार और NIA के पास PFI के खिलाफ सबूत हैं, तो इनके कारनामों को सामने लाकर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा। PFI पर बैन न लगने के कारण सभी प्रदेशों और जिलों में उनके सदस्यों का गठन हो रहा है। मसूद के इस बयान पर BJP विधायक ने भी विवादित बयान दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मसूद को सिमी का सदस्य बताया है।

दिग्विजय सिंह ने PFI से की थी RSS की तुलना
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को विवादित बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की थी। दिग्विजय ने कहा था कि जो कोई भी नफरत फैलाता है, वो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने PFI के खिलाफ सरकारी कार्रवाई के बाद RSS और VHP के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था, जो कोई भी हिंसा, घृणा, धार्मिक उन्माद फैलाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो संघ और VHP के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकारों के पूछे जाने पर कि क्या RSS की तुलना PFI से की जा सकती है? इसके जवाब में दिग्विजय ने कहा था- निश्चित रूप से।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button