BJP प्रभारी ने सिंधिया समर्थकों को बताया विभीषण: मंत्री बोले-हम रामजी के सेवक; कांग्रेस का तंज-‘आका’ तो उसूल की बात करते थे

[ad_1]

गुना/भोपाल3 मिनट पहले

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने सिंधिया समर्थकों को विभीषण बताया है। दो दिन पहले गुना दौरे पर आए प्रभारी का एक VIDEO सामने आया है। जो कि राघौगढ़ का बताया जा रहा है। इसमें वह बोल रहे हैं- सब विभीषण अब इधर आ गए…। उनके इस बयान के दौरान मंच पर दो सिंधिया समर्थक मंत्री भी मौजूद थे। इस बारे में पूछने पर एक मंत्री ने खुद को श्रीराम का सेवक बताया।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुना पहुंचे थे। यहां चांचौड़ा और राघौगढ़ में उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा की कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों की बैठक भी ली। स्व-सहायता समूह के कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए। उन्होंने टेकरी जाकर बालाजी सरकार के दर्शन भी किए।

सिंधिया समर्थक मंत्रियों को विभीषण बताने पर कांग्रेस का भी बयान आया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- आका तो कहते थे कि उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है…। मंत्री अपने आका का अनुसरण क्यों नहीं कर रहे?

क्या है VIDEO में?
VIDEO राघौगढ़ में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है। इसमें मुरलीधर राव कह रहे हैं- सब कुछ निकल आया, विभीषण सब बाहर आ गए। आ गए न? प्रद्युम्न जी हैं, महेंद्र जी हैं…। उनके यह बोलते ही पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तुरंत कहते हैं- हम तो रामजी के सेवक हैं। इसके बाद प्रदेश प्रभारी फिर बोले- तो सब विभीषण आ गए हैं, और वहां बचा क्या है?

कांग्रेस का तंज- मंत्रियों के स्वभिमान को सलाम…
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, जिस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मप्र शासन के दो मंत्री, जो दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए हैं, को विभीषण बताया और तालियां बजाईं, इसे क्या माना जाए? दोनों मंत्री, जो क्षत्रिय जैसे गौरवमयी और बहादुर समाज के रिप्रेजेंटेटिव हैं, उन्हें उनकी ही मौजूदगी में कोई विभीषण कहे और वो बैठकर अपनी मौन स्वीकृति दें… इसके लिए मैं इन दोनों के स्वभिमान को सलाम करता हूं। कितना गिर सकते हैं राजनीति में…। इनके आका तो कहते थे कि उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है…। मैं इन मंत्रियों से चाहूंगा कि वे उनके आका की या उनकी पंक्ति का अनुसरण क्यों नहीं कर रहे?

मप्र कांग्रेस मीडिया सेल की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ट्वीट करते हुए सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों पर तंज कसा।

मप्र कांग्रेस मीडिया सेल की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ट्वीट करते हुए सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों पर तंज कसा।

कांग्रेस छोड़ने से पहले सिंधिया ने पढ़ी थी शायरी- उसूलों पर आंच आए…
अगस्त 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया का वसीम बरेलवी की शायरी पढ़ते हुए VIDEO सामने आया था। जिसके बोल हैं- आंधियों की जिद है, जहां बिजलियां गिराने की। हमारी भी जिद है, वहीं आशियां बनाने की। उसूलों पे आंच आए तो टकराना जरूरी है। अगर जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुना पहुंचे थे। यहां उन्होंने चांचौड़ा, राघौगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा की कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों की बैठक भी ली।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुना पहुंचे थे। यहां उन्होंने चांचौड़ा, राघौगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा की कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों की बैठक भी ली।

इस खबर को आगे पढ़ने से पहले पोल में भाग लेकर अपनी राय दे सकते हैं –

165 सीट जीतने का टारगेट, दो नए प्रयोग करना होंगे
भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा‎ कि विधानसभा चुनाव में इस बार हमें‎ कम से कम 165 सीट जीतने का लक्ष्य‎ रखना है। इसके लिए प्रदेश में दो नए‎ प्रयोग किए जाएंगे। इसमें जिले से लेकर‎ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को दायित्व‎ मिलेंगे।‎ गुना शहर में वे एक होटल में भाजपा की बैठक में शामिल हुए। हालांकि उन्होंने यह बात स्पष्ट नहीं की कि आखिर‎ वे नए प्रयोग क्या होंगे।

उन्होंने दावा किया‎ कि पूरे देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी‎ पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है।‎ इसका स्वरूप आगे भी ऐसा ही बना‎ रहेगा।‎ अगर कोई इसमें सफलता हासिल‎‎ करना चाहता है तो उसे कुछ न कुछ नया‎ सोचना होगा। नया प्रयोग करना होगा।‎ नया काम करने वाले हर कार्यकर्ता पर‎ पार्टी संगठन की नजर रहती है। उन्होंने‎ साफ कर दिया कि सब कुछ पार्टी ही है।‎ अगर वह नहीं है तो आप भी नहीं हैं।‎ आपके अच्छे काम की पहचान इसी पार्टी‎ के मंच के जरिए ही बन सकती है।‎

अत्याचार करने वालों को‎ पार्टी से बाहर खदेड़ दो‎
राव ने कहा कि एक बात सभी को याद‎ रखना होगी। जो लोग देश और समाज‎ का बुरा कर रहे हैं, उनके साथ दोस्ती‎ निभाने की जरूरत नहीं हैं। यह गलत‎ होगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी‎ अनुशासन का प्राथमिक मानक है। ऐसे किसी शख्स को पार्टी में कोई‎ जगह नहीं दी जा सकती है। ऐसे लोगों को‎ खदेड़ने का समय है।‎

मुरलीधर राव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

राव ने पत्रकारों को बताया शादी के लड्‌डू:इंदौर में कहा, पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता, हमें ये चाहिए भी, लेकिन इनसे परेशानी भी

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने रिश्ते को शादी के लड्‌डू जैसा बताया। राव ने कहा कि अखबार वाले चाहिए भी। उनके बिना जीवन भी नहीं चलता। छुट्‌टी भी नहीं ले सकते उनके बिना। उनसे शादी जैसा रिश्ता। दोनों रिश्तों में एक जैसी परेशानी। हमें पत्रकार भी चाहिए, लेकिन उनसे परेशानी भी मिलती है। राव इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराना में बूथ विस्तार सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

MP में भाजपा प्रभारी का विवादित बयान:मुरलीधर बोले- हमारी एक जेब में ब्राह्मण, दूसरी में बनिया; कमलनाथ ने कहा- सत्ता का अहंकार बोल रहा

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के बयान पर बवाल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी एक जेब में ब्राह्मण और दूसरी में बनिया हैं। हालांकि, उन्होंने बाद में बात काे संभालते हुए कहा कि जब भाजपा में ब्राह्मण नेता थे, तब मीडिया ब्राह्मणों की पार्टी कहती थी। पूरी खबर पढ़ें…

शिवराज बोले- रावण की लंका पूरी तरह जलानी है तो विभीषण की जरूरत होती है… और अब सिंधिया जी हमारे साथ हैं

भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को भोपाल में पहला रोड शो किया। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिंधिया से पहले माइक पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। शिवराज ने कहा कि अगर लंका पूरी तरह जलानी हो तो विभीषण की जरूरत होती ही है और अब तो सिंधियाजी भी हमारे साथ हैं। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने शिवराज के इस बयान को सिंधिया का अपमान भी बताया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button