BJP जिलाध्यक्ष और नेपानगर विधायक के खिलाफ नारेबाजी: प्रचार पर रोक लगने के बाद भी क्षेत्र में घूम रहे थे भाजपा नेता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SP से की शिकायत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- BJP Leaders Were Roaming In The Area Even After The Campaign Was Banned, Congress Workers Complained To The SP
बुरहानपुर (म.प्र.)21 मिनट पहले
नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को है। रविवार शाम 5 बजे से प्रचार खत्म हो गया है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे व नेपानगर विधायक सुमित्रा कासडेकर रविवार रात साढ़े 10 बजे तक वार्ड 16 में नजर आए। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी भारती विनोद पाटिल हैं। प्रचार बंद होने के बाद भी रात 10:30 बजे बाद नेपानगर विधायक सुमित्रा कस्डेकर और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे कांग्रेस का वाहन वार्ड 16 में नजर आया तो कुछ रहवासी और कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, विधायक सुमित्रा कासडेकर के खिलाफ नारे लगाए गए।
विरोध को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वाहन में बैठकर जाने लगे। वहीं नेपानगर विधायक के गार्ड को भी लोगों ने रोक लिया। उससे पूछताछ की गई तो वह कहने लगा मुझसे कुछ मत कहो। इस दौरान मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी पति विनोद पाटिल, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगमित सिंह जॉली ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी भारती विनोद पाटिल के वार्ड क्रमांक 16 में धनबल का प्रयोग करने की नीयत से घूम रहे थे। यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। वहीं विधायक भी एक घर में थीं, जब मामला बढ़ा तो वह धीरे से वहां से गाड़ी में बैठकर चली गईं।
कांग्रेस नेताओं ने थाने में दिया आवेदन
कांग्रेस नेता जगमित सिंह ने कहा- इसे लेकर रात 11 बजे नेपानगर थाने में आवेदन दिया गया है। थाने में भाजपा नेता विजय गुप्ता आदि भी पहुंचे। वहीं, भाजपा कार्यालय के सामने भी हंगामा हुआ। चुनाव प्रभारी त्रिलोक पटेल भी यहां से चले गए। वहीं वार्ड 16 में कुछ कांग्रेस नेता भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी के सामने भी लेट गए थे। बाद में उन्होंने एसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जॉली का कहना है कि SP ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा- वार्ड में हमारे साथ विनोद पाटिल भी थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा यह झूठी बात है। भारती विनोद पाटिल कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी है।
Source link