Chhattisgarh

खेल से तन और मन दोनों मजबूत होता है: देवेंद्र यादव

दुर्ग।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार को भिलाई के विभिन्न स्टेडियम में चल रहे जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में शामिल हुए। जहां वे विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाने वाले खिलाडिय़ों से मिले। उनका हौसला बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने भी खिलाडिय़ों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता में जोर आजमाई की।

सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव पंत स्टेडियम सेक्टर 1 पहुंचे। जहां खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहां सभी खिलाडिय़ों से विधायक ने हाथ मिलाया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधायक  यादव सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। जहां क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाडिय़ों से मिलकर। फिर खुद भी क्रिकेट में जोर आजमाई की। खिलाडिय़ों की मांग पर विधायक भी खेल मैदान में उतरे और एक ओवर खेला। इससे सभी खिलाडिय़ों में बड़ी उत्साह का महौल रहा।

इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 3 पिकल बॉल ग्राउंड पहुंचे। सेक्टर 5 इंडोर स्टेडियम पहुंचे। पिकल बॉल का आज फाइलन खेला गया है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जमीन के लिए बहुत जरूरी है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ् रहता है। खेल हमेशा जीतने के लिए ही खेला जाए या जरूरी नहीं। या हर बार खेल में जीत और हार दोनों के अपने मायने है और महत्व है। जीत हमें आगे बढऩे केलिए प्रेरित करते है। जीत से खुशी वाहवाही मिलती है।

सम्मन और पुरस्कार मिलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हार गलत बात है। हार हमे बताती है कि हमें और मेहनत करना। हार को भी यदि हम पाजिटिव लेंगे तो हार हमें तन और मत दोनों से और  मजबूत करती है। अंत में विधायक श्री यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला खेल ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमीत पवार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button