महाकाल लोक कॉरिडोर के‎ लोकार्पण: रायसेन के 35 मंदिरों पर देखा लाइव, भजन, आरती, कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

[ad_1]

रायसेन5 घंटे पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण किया गाया, जिसका लाइव प्रसारण रायसेन जिले के 35 मंदिरों देखा गया। मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए‎ गए। यहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीप जलाए, भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। यहां पर भजन‎ मंडलियों को भी बुलाकर भजन कीर्तन भी किए गए।

दैनिक भास्कर की टीम रायसेन जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर परवरिया माता मंदिर पहुंची यहां पर देखा 3 बजे से ही मंदिर में कुछ ग्रामीण एलईडी के सामने बैठकर कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। वही 4 बजे मंदिर समिति के सभीसद स्यों के साथ अध्यक्ष ऋषिनाथ कुशवाह भजन मंडलियों के साथ पहुंचे और मंदिर में तैयारी की गई उसके बाद शाम 5 बजे से भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ भजन कीर्तन की शुरुआत की। कार्यक्रम शुरू होते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे होने लगे जिन्होंने 6 बजे उज्जैन महाकाल लोक कोरिडोर लाइव प्रसारण देखो।

जिले के इन मंदिरों में देखा लाइव प्रसारण

रायसेन तहसील के तहत श्री हनुमान मंदिर गोपालपुर, श्री हनुमान मंदिर पाटनदेव, श्री माता जी मंदिर खण्डेरा, माता मंदिर परवरिया, गैरतगंज तहसील के तहत श्री नीलकंठेश्वर मंदिर ग्राम पाटन, श्री मावलखोह मंदिर गढ़ी तथा श्री हनुमान मंदिर ग्राम सीहोरा खुर्द और बेगमगंज तहसील के तहत श्री शिवालय मंदिर बेगमगंज, श्री माता मंदिर टेकरी बेगमगंज एवं श्री झिरिया मंदिर ग्राम कोहनियां में विशेष आयोजन किए गए।

इसी प्रकार सिलवानी तहसील के तहत श्री त्रिलोक चंद महादेव मंदिर ग्राम सिवनी प्रतापगढ़, श्री महादेव मंदिर जनपद कार्यालय परिसर सिलवानी तथा श्री सौजनी धाम ग्राम सांईखेड़ा, उदयपुरा तहसील के तहत श्री रामजानकी मंदिर ग्राम बौरास, श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम कोतोघान, श्री बड़ा रामजानकी मंदिर उदयपुरा तथा श्री नर्मदा जी आश्रम ग्राम अंडिया और बरेली तहसील के तहत श्री हनुमान मंदिर छींद धाम, श्री हनुमान गढ़ी मंदिर बरेलीए श्री बगलवाडा मंदिर नर्मदा घाट ग्राम बगलवाडा तथा श्री भगदेही शिव मंदिर ग्राम खरगौन।

बाड़ी तहसील के तहत श्री हिंगलाज देवी मंदिर बाड़ीकलांए श्री बाबई मंदिर ग्राम बाबईए श्री मदागन घाट मंदिर ग्राम भारकच्छ तथा श्री शिव मंदिर ग्राम केवलाझिरए देवरी तहसील के तहत श्री रामजानकी मंदिर देवरी और श्री शिव मंदिर नर्मदा घाट ग्राम पतई, गौहरगंज तहसील के तहत श्री शिव मंदिर भोजपुर, श्री माता कंकाली देवरी मंदिर ग्राम गुदावल, श्री हनुमान मंदिर जाखला पुल और सुल्तानपुर तहसील के तहत श्री रामजानकी मंदिर सुल्तानपुर में जनसहयोग से विशेष आयोजन हुए। इनके अतिरिक्त जिले में स्थित सभी मंदिरों में भी भजनए पूजनए कीर्तन आदि आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button