Chhattisgarh

Bilaspur Crime: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर, 22 मार्च 2026। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की बनी अवैध भुजाली जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 73/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई। घटना 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:05 बजे ग्राम घोघाघाट स्थित शुल्लकहा मंदिर के पास मैदान में हुई।

मामले में आरोपी पोषराज गोंड (53 वर्ष), निवासी छोटेमुड़ापार, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से भुजाली बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button