National

Big Accident : मरीज को बचाने निकली एम्बुलेंस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, 7 की मौत

असम। असम के सोनितपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार की देर रात नेशनल हाईवे 15 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। ट्यूलिप टी गार्डन से मरीज और उसके परिजनों को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज जा रही इस एम्बुलेंस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सोनितपुर एसएसपी बरुन पुरकायस्थ के मुताबिक, हादसा ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से एम्बुलेंस को हटाकर बहाल किया गया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button