Bhopal Gas Leak: भोपाल में थिंक गैस का रिसाव, लोगों की आंखों में जलन और बैचेनी, निर्माण कार्य के दौरान

Bhopal Think Gas Leak: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास में सोमवार को सड़क निर्माण की खुदाई के दौरान थिंक गैस की पाइप लाइन फट गई। जिससे उसमें रिसाव होने लगा। इसके बाद लोगों को आंखों में जलन और बैचेनी होने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान एक गार्ड द्वारा दिखाई गई सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
कैसे फूटी पाइप लाइन दरअसल यहां पर 10 लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी खुदाई के दौरान सोमवार को इलाके के एप्पल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के समीप थिंक गैस की पाइपलाइन फूट गई। जिसके बाद उसमें से गैस का रिसाव होने लगा और लोगों को आंखों में जलन और बेचैनी होने लगी तो मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सुरक्षा गार्ड ने दिखाई समझदारी
इस घटना की जानकारी लगते ही तुरंत पुलिस टीम एफआरवी के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट कराया गया। इसके बाद यहां चल रहे काम को बंद कराया गया और तुरंत गैस पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ।
रहवासियों के अनुसारअस्पताल के गार्ड ने जैसे ही ये देखा तो वो तुरंत फायर एक्सटिंगुइशर लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
टला बड़ा हादसा लोगों के अनुसार जहां ये गैस लीकेज हो रहा था उसके ठीक सामने बच्चों का हॉस्पिटल है। अगर समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।





