रोशनी का महापर्व दीपावली आज: दीपोत्सव पर रात 12 बजे तक खुला रहेगा सागर का बाजार, कटरा क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर रहेगा प्रतिबंध

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar’s Market Will Remain Open Till 12 Pm On Deepotsav, There Will Be A Ban On The Entry Of Vehicles In Katra Area
सागर43 मिनट पहले
दीपावली पर्व को लेकर बाजार में दीयों की खरीदी करती महिलाएं।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दीपावली पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में घर-घर मां लक्ष्मी का स्वागत कर पूजा-अर्चना की जाएगी। दीपोत्सव को लेकर सागर के बाजार में रौनक आई है। धनतेरस से बाजार में जमकर खरीदी हो रही है। ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को बाजार में दिनभर जमकर खरीदी हुई। बाजार में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। वहीं सोमवार को भी बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। आकर्षक दीये, लाइटिंग, पटाखे और अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को भी सागर के मुख्य कटरा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा। ताकि लोग आराम से खरीदी कर सकें। पंडितों के अनुसार इस बार दीपावली पर्व चित्रा नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस दौरान एक दीपक में घी, सिंदूर मिलाकर लेप बनाएं व पूजा स्थान व दुकान पर स्वास्तिक बनाकर शुभ-लाभ लिखें। घरों में गणेशजी, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करने से सुख-समृद्धि आएगी।
सागर में आज से ऐसी रहेगी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था
दीपावली पर्व को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 24 अक्टूबर को कटरा क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। 25 अक्टूबर को भी बाजार की स्थितियों को देखते हुए जरूरत पड़ने पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

कटरा बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़।
इन मार्गों पर आवागमन नहीं कर सकेंगे वाहन
त्योहार के दौरान नई व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। उक्त मार्गों से तीन पहिया, चार पहिया आटो, आपे, चैंपियन, लोडर आपे, कार आदि प्रतिबंधित रहेंगे। कटरा से तीनबत्ती तक जो वाहन पार्क किए गए हैं। उन्हें हटाकर म्युनिसिपल स्कूल के अंदर पार्क करना होगा।
आज बाजार में उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
दीपावली पर्व पर सोमवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। बाजार में कमल के फूल की ज्यादा डिमांड है। एक फूल 11 रुपए से 51 रुपए तक में बिक रहा है। इसके अलावा दीयों, लक्ष्मीजी की प्रतिमा, लाई, लावा, ग्वालन, मिठाइयों की भी जबरदस्त खरीदी हो रही है।

मालाओं का बाजार सजा।
कम वजन की ज्वेलरी, बड़ी एलईडी बनी पसंद
त्योहार पर बाजार तैयारी हो गया है। सराफा बाजार में बेहतर व्यापारी की उम्मीद है। इस समय ग्राहकों को कम वजन की लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वेलरी ज्यादा पसंद आ रही है। सोने-चांदी की चेन, ढलमा, रोज गोल्ड, स्टोन लैस ज्वेलरी का चलन और मांग बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक में बड़ी एलईडी टीवी और फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन की लोगों को पसंद आ रही है। कपड़ों में महिलाओं को सिल्क, पुरुषों को सूट और शेरवानी रास आ रही है। बाजार में महिलाएं डोला सिल्क, लहंगा, सलवार शूट, वनपीस, प्लाजो सेट आदि की खरीदी कर रही हैं। आटोमोबाइल बाजार में लोगों के बीच कम मेंटेनेंस और बेहतर स्टाइल और ज्यादा माइलेज वाली गाड़ियां पहली पसंद बनी हुई हैं।

कोतकत्ता के दीये बाजार में बने आकर्षण का केंद्र।
स्टाइलिश दीयों की बाजार में डिमांड
सागर के मुख्य बाजार कटरा में दीपों का बाजार लगा है। बाजार में कलकत्ता से आए कमल, कछुआ, हिरण, नाव, घोड़ा, जादुई दीये लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा स्वास्तिक, कलश आदि आकार के दीयों की डिमांड बढ़ी है। ग्राहकों को श्री लिखे, सुरेंती की छाप वाले डिजाइनर दिये भी पसंद आ रहे हैं। बाजार में कलकत्ता का कमल दीया सबसे महंगा है। इसकी कीमत 300 रुपए है। दीया व्यापारी साकिर राईन ने बताया कि कमल दीये में आकर्षक डिजाइन के साथ ही मोती के आर्टिफिशियल नग लगे हुए हैं। इसके साथ ही जादुई दीया 200 से 250 रुपए का मिल रहा है। इस दिया केतली के आकार का है। जिसमें नीचे से तेल भरा जाता है और पलटने पर तेल गिरता नहीं है। इस दीये को जलाकर रस्सी पर लटका सकते हैं।
ड्रोन रॉकेट और मैजिक बैंड पटाखा खास
दीपावली पर इस बार कई प्रकार के नए पटाखे बाजार में आए हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पटाखों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में ड्रोन रॉकेट जो चलाते ही ड्रोन की तरह हवा में उड़ेगा, चकरी की तरह घूमकर रोशनी फैलाएगा और डिजिटल वार चलाने के बाद कई बार चटर-पटर करेगा। इसके बाद सतरंगी कलर की रोशनी बिखरेगा। इसके साथ ही मैजिक बैंड व म्यूजिक माला जो चलाने पर धमाका नहीं करेगा। ऊपर जाते समय सीटी की आवाज आएगी व 16 बार फटेगा। पटाखा लोगोंं को रास आ रहे हैं। इसके अलावा बाजार में बच्चों के लिए बटर फ्लाई, पोप-पो, पुल-पुल, गंगा-जमना, चटपटी आदि पटाखे पसंद आ रहे हैं। बाजार में 20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं।
त्योहार में कोई खलल हो तो यहां करें कॉल
दीपावली पर्व पर आग लगने जैसी स्थिति बनने और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। किसी भी अप्रिय और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर कंट्रोल रूम के नंबर 07582-267777 पर सूचना दें।
Source link