Chhattisgarh
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका,सांसद के भाई ने थामा कांग्रेस का दामन
राजनांदगांव,18 सितम्बर। छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कवर्धा से विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इस खबर ने एक बार फिर सियासी गलियारे में खलबली मचाकर रख दी है.
Follow Us




