
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन ही भारतीय एथलीट ने सभी को प्रभावित कर दिया है। दिन का पहला गोल्ड मेडल शूटिंग में मोना अग्रवाल ने जीता था। वहीं भारत के लिए दूसरा गोल्ड पहले दिन ही लॉन्ग जम्प एथलीट निषाद कुमार ने T45 कैटेगरी में अपने नाम किया। पहले दिन अब तक भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
निषाद कुमार ने लंबी कूद की इस स्पर्धा में 7.11 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि निषाद आमतौर पर हाई जम्प (ऊंची कूद) में प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने पैरा ओलंपिक में इस स्पर्धा में दो मेडल भी जीते हैं। वहीं अब लॉन्ग जम्प में निषाद कुमार ने इतिहास रचा और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
कौन हैं निषाद कुमार?
निषाद कुमार के बारे में अगर जानें तो उनका जन्म 3 अक्टूबर 1999 को हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने भारत के लिए ऊंची कूद (हाई जम्प) में भी हिस्सा लेते हुए दो पैरा ओलंपिक के मेडल जीते हैं। वह पहले T47 कैटेगरी में प्रतिभाग करते थे। इसमें वह एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनके हाथ और पैर में कोई दिक्कत रहती है। उन्होंने टोक्यो और पैरिस पैरालम्पिक में दो मेडल जीते थे।




