सागर में युवा कांग्रेस ने जलाया सीएम का पुतला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही कानूनी कार्रवाइयों का किया विरोध, सरकार के मंत्रियों को बताया गुंडा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Protested Against The Legal Actions Being Taken Against Congress Workers, Told The Ministers Of The Government To Be Hooligans
सागरएक घंटा पहले
पुतला जला रहे कांग्रेसियों को रोकती हुई पुलिस।
सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाइयों के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही कानूनी कार्रवाई, दर्ज प्रकरण समेत दुकान व घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सीएम चौहान और सागर जिल के मंत्रियों के पुतले जलाए। कांग्रेसी भगवानगंज चौराहे पर जमा हुए। जहां से कबूला पुल चौराहे तक पैदल मार्च कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कांग्रेसियों ने सीएम के एक के बाद एक तीन पुतले जलाए। लेकिन दो पुतले पुलिस ने छीन लिए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। आखिर में तीसरा पुतला जलाने में कांग्रेसी सफल हो गए। हालांकि इस दौरान भी पुलिस ने पुतला छीनने की पूरी कोशिश की।

विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल चौकसे ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका व्यक्तिगत नुकसान कर डराने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इन कैबिनेट गुंडों से नहीं डरेंगे। पुतला की राजनीति भाजपा ने शुरू की थी। प्रदेश सचिव सुरेंद्र चौबे ने कहा कि जिले की खुरई, सुरखी, रहली सहित सागर और नरयावली विधानसभाओं में लोकतंत्र को लूटने वाली सरकार के नुमाइंदे कांग्रेसियों का दमन करने पूरी ताकत से लगे हुए हैं। लेकिन पूरी कांग्रेस एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करेगी। इस दौरान मोनी केशरवानी, वीरेंद्र राजे, अजय अहिरवार, शारदा खटीक, रमाकांत यादव, पार्षद जित्तू खटीक, जतिन चौकसे, नाथूराम चौधरी, सुधीर जैन, गोल्डी केशरवानी, अंकित हिन्नौद, पार्षद कमल मासाहब आदि मौजूद थे।
Source link