AAP का उपवास: कमिश्नर से शिकायत और स्मरण पत्र देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कल से हड़ताल पर बैठेंगे जिलाध्यक्ष संतोष चौबे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shahdol
- No Action Taken Even After Giving Complaint And Reminder Letter To The Commissioner, District President Santosh Choubey Will Sit On Strike From Tomorrow
शहडोल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष चौबे कल शुक्रवार 11 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष ने विगत 2 माह पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल में कई तरह की अनियमितताओं को लेकर बिंदुवार ज्ञापन व लिखित शिकायत की थी।
मामले में जांच व कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से बीते माह 31 अक्टूबर को उन्होंने पुनः स्मरण ज्ञापन सौंपकर 10 दिवस के अंदर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। लेकिन संभागायुक्त कार्यालय के माध्यम से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई और न ही आवेदक को किसी भी तरह की सूचना दी गई। अग्रिम सूचना के अनुसार, कल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आप जिलाध्यक्ष आंदोलन स्थल पर बैठेंगे।
उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नल जल योजना व अन्य भ्रष्टाचार सहित जनजाति कार्य विभाग शहडोल अंतर्गत नियम विपरीत छात्रावासों व आश्रमों में पदस्थ अधीक्षकों का बदलाव, आदिवासी छात्रावास में सामान्य अधीक्षकों को हटाए जाने की मांग, बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौड़िया के रोजगार सहायक को पद से हटाते हुए उसके कार्यकाल की जांच की मांग, सोहागपुर थाना अंतर्गत शासकीय आईटीआई के सेफ्टी टैंक में बीते दिनों हुए बच्चे की मौत में उचित जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई के साथ, उक्त परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग और शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमरण उपवास करने जा रहे हैं।
यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने देते हुए बताया गया कि, उक्त आंदोलन 11 नवंबर से निरंतर जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर प्राप्त होने वाले जन समस्याओं को पार्टी अपने मुद्दे में शामिल करेगी और उस पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
Source link




