बंदर के हमले में युवक घायल: घर के बाहर बैठा था शख्स, बंदर ने सिर पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Man Was Sitting Outside The House, Monkey Attacked On The Head, Hospitalized In Critical Condition
दमोह9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले खेरी गांव में रहने वाला भगवत पिता भागीरथ कुशवाहा (25) बंदर के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद वन कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह घटनाक्रम सोमवार शाम का बताया जा रहा है।
हमला कर भागा बंदर
वन कर्मी दिनेश नेमा ने बताया कि भगवत शाम के समय अपने घर के बाहर बैठा था। तभी एक बंदर अचानक आया और उसने भगवत के ऊपर हमला कर दिया। बंदर ने भगवत के सिर को गंभीर रूप से घायल किया है। घायल करने के बाद बंदर भाग गया। सूचना मिलने के बाद वह गांव पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर आए हैं, जहां पर उसे भर्ती किया गया है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us