भोपाल में 15 दिनों के लिए ट्रैफिक प्लान: सुभाष नगर अंडर ब्रिज रोड बंद करने की समय सीमा बढ़ाई, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नंबर

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक रोड बंद करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर से 30 सिंतबर 2022 तक कुल 15 दिन और सुभाष नगर की ओर आने-जाने वाली सड़क बंद रहेगी। परेशानी से बचने के लिए यातायात पुलिस ने फोन नंबर जारी किया है। असुविधा होने पर फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत सुभाष नगर रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्लाॅटर हाउस की तरफ बीच रोड पर पिलर बनाने का काम किया जा रहा है। कार्य के दौरान भारी बारिश व टेक्निकल इश्यू के कारण जिंसी धर्म कांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक रोड बंद करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। रोड को बंद करने की समय सीमा बढ़ाने की सूचना भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (बीएमआरसी) द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर निर्माण कार्य के दौरान यातायात डायवर्सन प्लान निम्नानुसार रहेगा।

इन सड़कों का होगा डायवर्सन

  • जिंसी धर्म कांटा से सुभाष रेलवे अण्डर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
  • भारत टाॅकीज एवं लिली टाॅकीज से मैदा मिल की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर मैदा मिल की ओर आना-जाना कर सकेंगे।
  • मैदा मिल से भारत टाॅकीज व लिली टाॅकीज की ओर जाने वाले वाहन सुभाष नगर ओवर ब्रिज का उपयोग कर प्रभात चैराहा, बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज एवं लिली टाॅकीज की ओर से आना-जाना कर सकेंगे।
  • हल्के वाहन मैदा मिल से प्रभात चौराहा एवं बोगदा पुल की ओर आवागमन करने के लिए सुभाष रेलवे अंडर ब्रिज का उपयोग कर आना-जाना कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button