सलेहा में पीएम के जन्मदिन पर विवाद, VIDEO: मंडल अध्यक्ष अस्पताल में बांट रहे थे फल, दूसरे पक्ष ने उड़ाया मजाक, थाने में सैकड़ों लोग लाठी लेकर पहुंचे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- The Divisional President Was Distributing Fruits In The Hospital, The Other Side Made Fun, Hundreds Of People Reached The Police Station With Sticks
पन्ना30 मिनट पहले
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विवाद हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अस्पताल में फल बांटने का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुट आपस में लड़ गए। मामले शिकायत करने दोनों गुट सलेहा थाना पहुंचे, जहां विवाद शुरू हो गया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
पन्ना जिले के सलेहा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल बांटने का कार्यक्रम किया था। इसी बीच अखिलेश चौरसिया नाम के शख्स ने अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचकर भाजपा के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई। उसने वहां भाजपा कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने इसका मना किया तो वह लड़ने लगे। दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान हाथापाई भी हो गई, जिसके बाद अखिलेश चौरसिया और उनके सैकड़ों समर्थक शिकायत करने थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुट आमने सामने आ गए और देखते ही देखते सैकड़ों लोग लाठियां लेकर थाना परिसर में पहुंच गए। थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय की मौजूदगी में जमकर गाली गलौज और लाठियां भांजने लगे। थाना प्रभारी ने काफी मशक्कत की तब जाकर भीड़ को कंट्रोल हो पाई।
थाने में पहुंचकर की शिकायत- मंडल अध्यक्ष
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांट रही थी। तभी अखिलेश चौरसिया नाम के शख्स ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। हमने थाने में उसकी शिकायत की थी। वह थाने में सैकड़ों समर्थकों के लाठियां लेकर पहुंच गए थे।
काफी समझाने के बाद भीड़ को हटाया गया- थाना प्रभारी
इस मामले पर थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने जानकारी दी कि 17 सितंबर की घटना है। अस्पताल से दो गुटों में विवाद शुरू हुआ था। वह शिकायत करने थाने आए तो दूसरे पक्ष के लोग लाठियां लेकर थाने पहुंचे थे। काफी समझाने के बाद भीड़ को हटाया गया था।
Source link