लता मंगेशकर के संगीतमय सफर को यादगार बनाया: सत्यम शिवम सुंदरम गीत से शुरू हुई स्वर लहरी

[ad_1]

बैतूल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बैतूल। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।‎ - Dainik Bhaskar

बैतूल। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।‎

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के संगीतमय सफर को यादगार बनाने के लिए सामाजिक संस्था संतुलन व स्वर मधुरा ने शनिवार रात को मेरी आवाज ही पहचान है कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुंबई की गायिका मनीषा निश्चल ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सक डॉ. बसंत श्रीवास्तव, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, संतुलन संस्था के उपाध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन और लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। गायिका मनीषा निश्चल ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही रफी और लता के गीतों में उनका साथ राजेश दुरूगकर ने दिया।

कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर मौजूद थे। इस मौके पर संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रो. डॉ. केके चौबे, जितेंद्र राठौर, नामदेव अतुलकर, संगीता वोहरा, अखलेश जैन, दिनेश खांडेकर, रमेश पंवार, पुष्कर देशमुख का सम्मान किया गया। संस्था की ओर से मुम्बई से आए संगीत ग्रुप के सभी वादकों एवं गायिका मनीष निश्चल, गायक राजेश दुरूगकर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button