तीर्थ दर्शन पर गई महिला के घर में हुई चोरी!: हर्रई के यादव कॉलोनी में चोरों ने मकान में धावा बोलकर, 50 हजार नकदी पर हाथ किया साफ

[ad_1]

छिंदवाड़ा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर्रई में एक सुने आवास में चोरों ने धावा बोलकर 50 हजार नगदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। दरअसल जिस घर में चोरी हुई वह परिवार वृंदावन तीर्थ यात्रा पर गया था। दरअसल शातिर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा लिए।

पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी में हर्रई पुलिस ने बताया कि यादव कॉलोनी वार्ड 13 निवासी नितीन पिता नरेन्द्र कुमार गुप्ता (34) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मां श्रीमति मीना गुप्ता वार्ड 13 हर्रई में रहती है जबकि वो और उनके दो भाई अलग-अलग अपने घरों में रहते हैं।

नितीन के अनुसार उनकी माताश्री श्रीमति मीना गुप्ता रिश्तेदारों के साथ वृंदावन गई थी, अगले दिन खबर मिली कि उनकी गैरमौजूदगी में घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखा सामान गायब है। इसके बाद नितीन ने मां को जानकारी देकर पुलिस को शिकायत की, सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर गुप्ता परिवार के घर से पचास हजार रुपए नगदी और उनकी मां के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं जो करीब एक लाख कीमत के आसपास के हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button