टीकमगढ़ में दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम: शहर के वार्ड 8 से 15 के पार्षद और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, वार्ड वासी पूछेंगे सवाल, सुनाएंगे समस्या

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Tikamgarh
  • Councilors And Public Representatives Of Wards 8 To 15 Of The City Will Be Involved, The Residents Of The Ward Will Ask Questions, Will Tell The Problem

टीकमगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जनता की आवाज को मंच देने के लिए दैनिक भास्कर जनप्रतिनिधियों और अफसरों को लोगों से रूबरू करवा रहा है। रविवार को रूबरू कार्यक्रम का दूसरा आयोजन राजमहल में सुबह 10.30 बजे से होगा। इसमें वार्ड 8 से 15 तक की जनता सवाल पूछेगी। रूबरू कार्यक्रम में पार्षद, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोग कार्यक्रम में पहुंचकर अपने वार्ड की समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकते है।

2 घंटे चलेगा कार्यक्रम

रूबरू कार्यक्रम शहर के राजमहल में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक 2 घंटे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और भाजपा के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव शामिल होंगे। साथ ही नगर पालिका के अधिकारी और वार्डों के पार्षद मौजूद रहेंगे।

आमजन हो सकते हैं शामिल

दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में वार्ड नंबर 8 से लेकर 15 के वार्ड वासी अपनी समस्याओं को लेकर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शहर के आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रमुख विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link